प्रबन्धक की कलम से

Chandra Shekhar Azad Inter College Awas Vikas Unnao क्षेत्र की गरिमा तभी सम्भव है, जब छात्र सुसंस्कृत एवं अनुशासनबद्ध हों | सभी छात्रों से यही अपेक्षा है| हम स्वअनुशासन में विश्वास रखतें हैं | इसी परिपेक्ष्य में सुभाष इंटर कॉलेज में चरित्र निर्माण एवं नियम सयंम पर विशेष बल दिया जाता है |

आधुनिक परिवेश से आप सभी लोग अच्छी तरह से परिचित हैं| इसी परिवेश को सौहार्दपूर्ण एवं आदर्श बनाने के लिये Chandra Shekhar Azad Inter College प्रेरणाश्रोत है | जहाँ आप निरन्तर उद्देश्यपूर्ण परिश्रम करके अपने सुखद भविष्य को रचनात्मक द्रष्टि से पूर्ण कर सकते हैं| Chandra Shekhar Azad Inter College की सुचिता आपके आचरण से जुड़ीं हैं | जहाँ गुरुजन आपको प्रेरणा, परामर्श एवं प्रोत्साहन देते हुए आपका पथ प्रदर्शन करते हैं|

हम आशा करते हैं की आप शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर, कर्तव्यपरायणता से युक्त होकर परिवार एवं समाज की उन्नति में भी सहायक होंगे | Chandra Shekhar Azad Inter College शिक्षा की द्रष्टि से तो आदर्श है ही, इसके अतिरिक्त यह अनुशासन, चरित्र एवं नैतिक मूल्यों के सर्वागीण विकास पर बल देता है|

आपके अन्दर उपयोगिता एवं विकास की द्रष्टि से असीम सम्भावनाएं विधमान हैं मात्र आवयश्कता है, उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की | जो कार्य किसी मनुष्य ने किया है उसे मैं भी कर सकता हूँ | मैं भी तो उसी तरह का आदमी हूँ | अपनें ह्रद्य की क्षुद्र दुर्बलताओं को त्याग कर उठो, और उन्नति की पराकाष्ठा को लाब्धित करो | संसार में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे तुम प्राप्त ना कर सको |

आपके उज्वल भविष्य हेतु शत् शत् शुभकामनाएं |
Name:- Mohd-Ahsan
Eamil Id:- kaifahsan786@gmail.com